Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: महात्माइन नदी ने तोड़ा तटबंध, गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा

स्टेट डेस्क,श्रेयांश पराशर |

बिहार में मानसून की शुरुआत के साथ ही नदियों का रौद्र रूप सामने आने लगा है। नेपाल और झारखंड में भारी बारिश के कारण गंगा, कोसी, गंडक और महात्माइन जैसी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। फतुहा में महात्माइन नदी का तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए हैं और प्रशासन राहत-बचाव में जुटा है।


बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। राजधानी पटना से सटे फतुहा इलाके में महात्माइन नदी के जलस्तर में तेज़ बढ़ोतरी के कारण शनिवार सुबह कस्बे के पास तटबंध टूट गया। इससे सिरपतपुर और दनियावां के बड़ी केवाई गांवों में पानी घुस गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तीन घंटे के अंदर टूटे तटबंध की मरम्मत करा दी गई। बावजूद इसके लगभग 20 परिवार प्रभावित हुए हैं और उनके घरों में पानी घुस चुका है।

फुल्लू नदी में भी जलस्तर वृद्धि के चलते फतुहा और दनियावां में महात्माइन नदी का जल प्रवाह खतरनाक स्तर पार कर गया है। शनिवार को सलारपुर में जमींदारी बांध टूट गया जिससे कई अन्य बांधों पर भी दबाव बढ़ा और वे क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक दनियावां प्रखंड में चार बांध टूट चुके हैं। प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा राहत कैंप शुरू किए गए हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गंगा नदी का जलस्तर पटना के निकट हर दो घंटे में करीब 2.5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज कर रहा है। दीघाघाट, गांधीघाट और हाथीघाट क्षेत्रों में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। जल संसाधन विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई है।

जिला अधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और अभी शरणस्थली की आवश्यकता नहीं है, लेकिन प्रशासन हर संभावित खतरे से निपटने को तैयार है।