Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं: RJD प्रदेश अध्यक्ष

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की बिहार में राजनीतिक स्थिति पर सीधा निशाना साधा है। उनका कहना है कि राज्य में कांग्रेस का जनाधार लगभग न के बराबर है, जिससे दोनों दलों के बीच बढ़ती दूरी साफ़ दिखाई दे रही है। उनका बयान फिलहाल बिहार की राजनीति में गर्म चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद महागठबंधन के दोनों अहम सहयोगी RJD और कांग्रेस के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिख रहा है।कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हार के लिए RJD को ज़िम्मेदार ठहराए जाने की खबरों के बीच, RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का तीखा बयान सामने आया है।

बिहार में जनाधार RJD का

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “कांग्रेस चाहे कुछ भी कहे, लेकिन बिहार में मूल जनाधार RJD का है। कांग्रेस को मिले वोट भी हमारी वजह से मिले, और जो अतिरिक्त वोट आए, वो भी RJD के कारण ही मिले।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर कांग्रेस कहती है कि हम उनकी हार का कारण हैं, तो 2020 के चुनाव परिणाम याद कर लें। तब जो 19 सीटें जीती थीं, वह किस वजह से थीं? बाकी तो सभी सीटें हारी थीं। हमने तो पहले ही कहा था कि इतनी सीटें मत लीजिए।”

मंगनीलाल मंडल ने यह भी कहा कि “अगर कांग्रेस ने अकेले चलने का फैसला कर लिया है, तो हम कौन होते हैं रोकने वाले। अपनी औकात का आकलन उन्होंने कर लिया है, तो वही बेहतर जानते होंगे।”

इधर RJD की समीक्षा बैठक और दिल्ली में कांग्रेस की बैठक को लेकर सियासी प्रतिक्रिया भी तेज़ हो गई है। NDA नेताओं ने भी इस बयान पर तंज कसा है।

RJD की समीक्षा बैठक जारी

RJD चुनाव परिणामों की समीक्षा में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, 10 दिसंबर तक यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में नौ प्रमंडलों के प्रत्याशियों के साथ नौ दिनों तक बैठकें होंगी, जो चार दिसंबर तक चलेंगी।

इसके बाद पांच से 10 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों, पूर्व सांसदों और विधायकों से चर्चा की जाएगी। जो भी मुद्दे सामने आएंगे, उनका गहराई से मूल्यांकन किया जाएगा।