Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में ग्रीन फिल्म सिटी का मार्ग साफ, सरकार ने रोडमैप बनाने के दिए आदेश

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार में फिल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े निवेशकों ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में खास दिलचस्पी दिखाई। सरकार ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य एक ऐसी आधुनिक, पर्यावरण-सुरक्षित और सतत विकास आधारित ग्रीन फिल्म सिटी तैयार करना है।

राज्य में पहली बार फिल्म सिटी निर्माण की दिशा में यह एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। बैठक में फिल्म उद्योग से जुड़े कई प्रतिष्ठित नाम और देश के जाने-माने उद्योगपति शामिल हुए। निवेशकों ने कहा कि वे इस परियोजना में साझेदारी और निवेश के लिए उत्सुक हैं।

मुख्य सचिव ने बैठक में दोहराया कि बिहार सरकार एक ऐसी फिल्म सिटी विकसित करना चाहती है जो पर्यावरण के अनुकूल हो और हर स्तर पर ग्रीन स्टैंडर्ड्स को पूरा करे। उन्होंने विभिन्न विभागों को इस परियोजना का संपूर्ण रोडमैप जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश भी दिया।

निवेशकों ने अपनी प्रस्तुति में बताया कि उनका उद्देश्य बिहार में एक विश्वस्तरीय फिल्म सिटी तैयार करना है, जिसमें आउटडोर शूटिंग स्पॉट, अत्याधुनिक इंडोर स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएँ, मीडिया बिजनेस हब और आधुनिक फिल्म टेक्नोलॉजी से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा। उनका कहना है कि बिहार की समृद्ध इतिहास-धरोहर, सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक विविधता इस प्रोजेक्ट को खास बनाएगी, और यहाँ फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएँ हैं।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि सरकार फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कदम उठा रही है। फिल्म सिटी बनने से राज्य में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे और बिहार की राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार तेजी से उभरते टेक हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, ऐसे में आधुनिक फिल्म सिटी विकास की नई राह खोलेगी।

बैठक में फिल्म निर्माता टुटू शर्मा, गौरव द्विवेदी, कणिका सिंघल, राहुल नेहरा, हेमा उपाध्याय और अभिनेत्री नीतू चंद्रा जैसी कई हस्तियाँ मौजूद रहीं। सभी ने विश्वास जताया कि फिल्म सिटी के निर्माण से बिहार की कला, संस्कृति, प्रतिभा और आर्थिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।