Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: टॉप 10 हॉट सीटों पर तेजस्वी, तेजप्रताप, अनंत और मैथिली के रुझान

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर उत्सुकता चरम पर है। शुरुआती रुझानों के आते ही राज्य की दस हाई-प्रोफाइल सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और शिवदीप लांडे जैसे बड़े नेताओं के प्रदर्शन पर सभी की नजर टिकी हुई है।

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने शुरुआती बढ़त बना ली है, जबकि महुआ में उनके भाई तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। इसी बीच तारापुर में सम्राट चौधरी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। लखीसराय से विजय सिन्हा भी लगातार आगे बने हुए हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।

बक्सर में बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी ओर छपरा से खेसारी लाल यादव पिछड़ रहे हैं, जबकि जमालपुर में शिवदीप लांडे भी फिलहाल पीछे चल रहे हैं। इन सीटों पर रुझानों के बदलते ही राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदल सकते हैं।

मोकामा से अनंत सिंह अपनी बढ़त कायम रखे हुए हैं। चनपटिया से जन सुराज के मुनीष कश्यप आगे चल रहे हैं, जो इस सीट पर मुकाबले को और आकर्षक बना रहा है। वहीं, अलीनगर से मैथिली ठाकुर की बढ़त बरकरार है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है।

बिहार की ये 10 सीटें इस बार विशेष तौर पर चर्चा में हैं, क्योंकि इन्हीं पर पूरे राज्य की सियासत का बड़ा असर दिखाई देता है। जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, चुनावी माहौल और रोमांचक होता जा रहा है और अंतिम नतीजों का इंतज़ार और भी दिलचस्प बन गया है।