Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में एस.ई.ई. बैच–26 की भव्य विदाई, सांसद हरि पंत मुख्य अतिथि

स्टेट डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका–पानीटंकी स्थित डायमंड पार्टी पैलेस में एस.ई.ई. बैच–2026 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई कार्यक्रम (Grand Adieu – Farewell Program) रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।कंचनजंघा स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से विदाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिनिधि सभा सदस्य हरि पंत ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन परिवर्तन का मुख्य आधार है।

उन्होंने अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा,“आज की विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आप जहां भी जाएं, अपने विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करें।”कार्यक्रम कंचनजंघा स्कूल के प्रधानाध्यापक बसंत बुढाथोकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष बुढाथोकी ने विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं व्यक्तिगत विकास में विद्यालय की निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कक्षा 10 के विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष कमल चौगाईं, वीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष लालबाबू सिंह, विद्यालय के निदेशक मार्टिन मोक्तान, प्याब्सन नगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, विजय बल सहित अन्य विशिष्ट अतिथि, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रैंप वॉक, गीत-संगीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत एवं यादगार बना दिया।विदाई कार्यक्रम में कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए मधुर क्षणों को साझा करते हुए भावुकता व्यक्त की। साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के बीच आपसी सद्भाव, सम्मान और स्मृतियों को और अधिक मजबूत बनाते हुए सफलतापूर्वक समापन किया।