Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत ने ट्रंप-पुतिन बैठक का स्वागत किया, यूक्रेन शांति प्रयासों में सहयोग को तैयार

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक की सहमति का स्वागत किया है और कहा है कि वह यूक्रेन में शांति प्रयासों में सहयोग के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा, “भारत अमेरिका और रूस के बीच 15 अगस्त को अलास्का में प्रस्तावित बैठक का स्वागत करता है।” मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्थापित करने की संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई अवसरों पर कह चुके हैं कि “यह युद्ध का युग नहीं है।”

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत इन प्रयासों का समर्थन करता है और आवश्यक सहयोग देने को तत्पर है। इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा की थी कि वह पुतिन से 15 अगस्त 2025 को अलास्का में मुलाकात करेंगे।