Ad Image
Ad Image
लाहौर: लश्कर के मास्टरमाइंड आमिर हमजा को गोलियों से भूना, हालत गंभीर || आज से संसद का विशेष सत्र, PM मोदी ने बताया महिला सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल || आंध्र के कुरनूल में बोलोरो और रेडिमिक्स वाहन की टक्कर, 6 की मौत 10 से ज्यादा घायल || विकसित भारत @2047 के लिए PM मोदी ने पेश किए 9 संकल्प || जेडीयू को दोनों उप मुख्यमंत्री पद, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने ली शपथ || बिहार में कमल युग, सम्राट चौधरी बनें पहले भाजपाई मुख्यमंत्री || असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भ्रष्ट अधिकारियों की अब खैर नहीं, विकास पर फोकस: CM सम्राट चौधरी

स्टेट डेस्क, एन के सिंह।

जेडीयू नेता हाजी अकीलूररहमान ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

पटना/मोतिहारी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार को जेडीयू नेता सह सिकटा विधानसभा प्रभारी हाजी मो. अकीलूररहमान ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति 

मुलाकात के दौरान बिहार के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "बिहार में अब केवल विकास का मॉडल चलेगा। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकार की पैनी नजर है और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

विकास की रफ्तार होगी दोगुनी

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार ने विकास की जो लंबी लकीर खींची है, उसे और आगे बढ़ाया जाएगा। विकासात्मक कार्यों में तेजी लाई जाएगी ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके। उन्होंने 'सबको सम्मान, सबको अधिकार' के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि बिहार अब नई रफ्तार के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

नितीश कुमार के नक्शेकदम पर बढ़ेगा बिहार: अकीलूर रहमान

जेडीयू नेता हाजी मो. अकीलूररहमान ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार, नीतीश कुमार के आदर्शों और विकासवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार एक 'सम्राट समाज' की स्थापना के साथ विकास की नई गाथा लिखेगा।

मुख्य आकर्षण,सम्मान मुख्यमंत्री ने हाजी अकीलूर रहमान को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
 
संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर।
 
लक्ष्य एनडीए के नेतृत्व में बिहार के बुनियादी ढांचे और जन कल्याणकारी योजनाओं को गति देना।
इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और सिकटा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।