Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर, 1.40 लाख मुर्गियां मारी जाएंगी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर तालुका में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एक पोल्ट्री फार्म में अचानक बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 13 और 14 तारीख को एक पोल्ट्री फार्म में 150 से 200 मुर्गियों की अचानक मौत हुई थी। इसके बाद पशुसंवर्धन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए भेजे, जिनकी भोपाल स्थित प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इस दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म की निगरानी की जा रही है। साथ ही ‘कुलिंग ऑपरेशन’ शुरू करते हुए करीब छह पोल्ट्री फार्म की लगभग 1 लाख 40 हजार मुर्गियों को नष्ट करने का आदेश दिया गया है।

यह नवापुर में बर्ड फ्लू का तीसरा मामला है, जिससे स्थानीय पोल्ट्री उद्योग पर असर पड़ा है और कारोबारियों में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारी है, जो पक्षियों में तेजी से फैलती है। हालांकि, अभी तक इंसानों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता संक्रमण को नवापुर तक सीमित रखना है, ताकि यह अन्य इलाकों में न फैल सके।