Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने पर नीतीश कुमार विवादों में

स्टेट डेस्क - वेरॉनिका राय
 
बिहार। पटना कार्यक्रम का वीडियो वायरल, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के व्यवहार को बताया शर्मनाक; महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे बेहद शर्मनाक करार दिया है।

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि किसी महिला का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा व्यवहार करता है, तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

इकरा हसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”

दरअसल, यह वायरल वीडियो पटना में आयोजित उस कार्यक्रम का है, जहां आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान जब एक महिला चिकित्सक मंच पर नियुक्ति पत्र लेने पहुंची, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर उसका हिजाब नीचे खींच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

आरजेडी ने वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े किए। पार्टी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “नीतीश जी को क्या हो गया है” और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। आरजेडी का आरोप है कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार निंदनीय है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिहार के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अगर इस तरह की हरकत करता है, तो राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।