Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

बिहार चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मोकामा में मतदाताओं को धमकाने और प्रत्याशियों को कैद रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मोकामा सीओ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्राथमिकी कराई है। ललन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मोकामा विधानसभा क्षेत्र में विवादित बयान दिया था।  जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के प्रचार में ललन सिंह सक्रिय रहे हैं।

चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मोकामा थाना में उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। मोकामा सीओ लवली कुमारी ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री ने शिवनार गांव में विवादित बयान दिया था।

पटना जिला प्रशासन ने X पर पोस्ट कर बताया कि वीडियो निगरानी टीम के फुटेज की जांच में यह मामला सत्य पाया गया। जांचोपरांत ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अनंत सिंह फिलहाल जेल में

मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह तीन दिन पहले जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जदयू प्रत्याशी के प्रचार की कमान संभाली है।

ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और मोकामा इसी क्षेत्र में आता है। अनंत सिंह ने पहले उनके चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी, अब ललन उनके समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

सोमवार को मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अनंत सिंह के पक्ष में रोड शो किया था। इसमें अनुमति से अधिक वाहन शामिल होने और हूटर लगी गाड़ियों के इस्तेमाल पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने हूटर लगी गाड़ी ज़ब्त कर ली थी।