Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजा मर्डर केस: पत्नी सोनम निकली मास्टरमाइंड

इंदौर, श्रेयांश पराशर |

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज मामले में उसकी पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। 16 दिन तक फरार रहने के बाद सोनम ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी 7 दिन में सुलझा ली और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी जानकारी साझा की।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उनकी पत्नी सोनम ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली है। राजा की हत्या की सुपारी सोनम ने मध्यप्रदेश के तीन अपराधियों को दी थी। इस वारदात के 16 दिन बाद सोनम ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को सूचना उस समय मिली जब सोनम ने सोमवार रात एक ढाबे से अपने घरवालों को फोन किया। परिजनों ने तुरंत मेघालय पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजा और सोनम 23 मई को मेघालय घूमने गए थे और तभी से लापता थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद हुआ, लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं था। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब मेघालय के मावलाखियात इलाके के एक लोकल गाइड अल्बर्ट पीडी ने दावा किया कि उसने 23 मई को राजा और सोनम को तीन अज्ञात पुरुषों के साथ ट्रेकिंग करते हुए देखा था। ये सभी लगभग 3,000 सीढ़ियां चढ़ रहे थे।

मेघालय पुलिस के डीजीपी ने बताया कि सोनम ने जानबूझकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए तीन सुपारी किलर्स को हायर किया गया था। इन तीनों की पहचान मध्यप्रदेश के ही अपराधियों के रूप में हुई है। सोनम के फरार रहने से पुलिस को शुरुआती जांच में मुश्किलें आईं, लेकिन आखिरकार उन्होंने इस गुत्थी को सुलझा लिया।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी इस केस में पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की और सोशल मीडिया पर लिखा कि "सिर्फ 7 दिनों में इस जघन्य अपराध के आरोपियों को पकड़ना मेघालय पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।"

फिलहाल सोनम समेत चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।