Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा: 78 दिन का बोनस

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। 10.91 लाख से अधिक कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता-लिंक्ड बोनस (पीएलबी) के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस निर्णय से कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और कार्य प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। यह कदम सरकार की कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बुधवार को कैबिनेट ने 6 अहम फैसले लिए और कुल 94,916 करोड़ रुपये आवंटित किए। इसी क्रम में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के लिए 2192 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले पीएलबी का भुगतान किया जाता है। इस बार भी 10.91 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। प्रति कर्मचारी अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये तय की गई है।

यह भुगतान ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारियों को मिलेगा।