Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लालू परिवार में संजय यादव को लेकर खींचतान तेज, रोहिणी-तेजप्रताप दोनों नाराज

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

लालू यादव के परिवार में संजय यादव को लेकर मतभेद और गहराते दिख रहे हैं। पहले से ही तेजप्रताप यादव उन्हें निशाने पर ले चुके हैं और अब तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य भी उनसे खफा नजर आ रही हैं। दरअसल, बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बस की फ्रंट सीट पर बैठे संजय यादव की तस्वीर रोहिणी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि यह सीट लालू यादव या तेजस्वी यादव की होनी चाहिए।

हरियाणा के रहने वाले संजय यादव लंबे समय तक तेजस्वी के निजी सचिव रहे। बाद में तेजस्वी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बना दिया। तेजस्वी के करीबियों में गिने जाने वाले संजय यादव पर अक्सर आरोप लगता है कि तेजस्वी बिना उनकी राय लिए कोई फैसला नहीं करते।

तेजप्रताप यादव उन्हें पहले ही "जयचंद" कहकर संबोधित कर चुके हैं। अब रोहिणी आचार्य भी उनके बढ़ते प्रभाव से असहज दिख रही हैं। फेसबुक पर फोटो साझा कर उन्होंने संजय यादव के फ्रंट सीट पर बैठने को गलत बताया।

कुछ समय पहले तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वाले कभी सफल नहीं होंगे। कृष्ण की सेना तुम ले सकते हो लेकिन कृष्ण नहीं। हर साजिश जल्द उजागर होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वे अपने भाई तेजस्वी के साथ हमेशा खड़े हैं और इशारों-इशारों में संजय यादव को "जयचंद" बताया था, जो अंदर भी है और बाहर भी।