Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिमला समझौते पर कांग्रेस को घेरा, BJP ने उठाए सवाल

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 1972 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए शिमला समझौते को कांग्रेस की कमजोर कूटनीतिक नीति का परिणाम बताते हुए कहा है कि उस समय भारत के पास बेहद मजबूत रणनीतिक बढ़त होने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने उसका पूरा लाभ नहीं उठाया और कश्मीर सहित प्रमुख मुद्दों का स्थायी समाधान निकालने का अवसर गंवा दिया।

भाजपा ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की निर्णायक जीत के बाद देश अत्यंत मजबूत स्थिति में था। पार्टी के अनुसार, उस समय भारत के कब्जे में पाकिस्तान के 93 हजार से अधिक युद्धबंदी थे और कई महत्वपूर्ण क्षेत्र भी भारतीय नियंत्रण में थे, जिससे वार्ता के दौरान भारत के पास प्रभावी रणनीतिक बढ़त मौजूद थी।

पार्टी का कहना है कि इतनी मजबूत स्थिति के बावजूद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस अवसर का उपयोग राष्ट्रीय हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए नहीं किया। भाजपा के अनुसार, विशेष रूप से कश्मीर जैसे संवेदनशील विषय पर ठोस और दीर्घकालिक समाधान निकालने के बजाय केवल द्विपक्षीय वार्ता के रास्ते को अपनाया गया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि शिमला समझौते के दौरान अपनाई गई कांग्रेस की कूटनीतिक नीति स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े रणनीतिक अवसरों में से एक को खो देने का उदाहरण बन गई। पार्टी का कहना है कि उस समय भारत के पक्ष में मौजूद परिस्थितियों का अपेक्षित लाभ नहीं उठाया गया, जबकि इससे देश के दीर्घकालिक हितों को मजबूती मिल सकती थी।

भाजपा ने यह भी कहा कि शिमला समझौते के बाद से लगातार यह बहस होती रही है कि भारत ने बिना किसी स्थायी और ठोस समाधान के अपनी मजबूत स्थिति का पर्याप्त लाभ उठाए बिना कई महत्वपूर्ण रियायतें दे दीं। पार्टी के अनुसार, यह विषय पिछले कई दशकों से राजनीतिक और रणनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

भाजपा ने कहा कि शिमला समझौते के 50 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दो जुलाई का यह दिन कांग्रेस की विदेश नीति, कूटनीतिक दृष्टिकोण और पाकिस्तान के प्रति उसके रवैये को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पार्टी का दावा है कि यह समझौता आज भी कांग्रेस की नीतियों और उस समय लिए गए फैसलों पर बहस का महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है।