Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सम्राट चौधरी संभालेंगे गृह विभाग: बिहार में हुआ मंत्रालयों का आवंटन

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी

बिहार में नई सरकार बनने के बाद 26 मंत्रियों की कैबिनेट को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि गृह विभाग अब बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है। यह पिछले बीस वर्षों में पहली बार है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। अब राज्य की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सम्राट चौधरी संभालेंगे।

शपथ ग्रहण के अगले ही दिन मंत्रालयों का बंटवारा पूरा कर दिया गया। सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिए जाने के साथ ही बीजेपी नेता रामकृपाल यादव को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जो राज्य के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक माना जाता है। कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें विभिन्न दलों के नेता शामिल रहे।

जेडीयू ने इस बार भी वित्त विभाग अपने पास ही रखा है। बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य कर, ऊर्जा, योजना एवं विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। जेडीयू के लगभग सभी पुराने मंत्रियों के विभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कोटे की सीमित संख्या के कारण कई वरिष्ठ मंत्रियों को दो से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास इस बार सबसे कम विभाग हैं। उनके पास केवल सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग और वे सभी विभाग हैं जिन्हें किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री के पास इतने सीमित विभाग रह गए हैं, जिससे कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को अधिक जिम्मेदारियाँ मिली हैं।

कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी दूसरे मंत्रियों को दी गई है। विजय कुमार सिन्हा के पास राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व विभाग हैं। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और विधि विभाग सौंपा गया है। नितिन नवीन को पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग मिलें हैं, जबकि सुनील कुमार को शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का दायित्व दिया गया है। इसी तरह ग्रामीण विकास, उद्योग, समाज कल्याण, पर्यटन, खेल, पर्यावरण, वन, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग, पशु संसाधन और आपदा प्रबंधन जैसे विभाग भी अन्य मंत्रियों के बीच बांटे गए हैं।

नई कैबिनेट में कुल 26 मंत्री शामिल हैं, जिनमें 14 बीजेपी, 8 जेडीयू और बाकी सहयोगी दलों से हैं। इनमें एक मुस्लिम मंत्री और तीन महिला मंत्री भी शामिल हैं। वहीं, पहली बार विधानसभा में चुने गए तीन विधायकों को भी मंत्री पद दिया गया है। बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

जेडीयू के मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी और मो. जमा खान शामिल हैं। सहयोगी दलों में चिराग पासवान की पार्टी के संजय कुमार और संजय सिंह, साथ ही जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से आए संतोष कुमार सुमन और दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।