Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सारण : मनोरंजन कुमार साह बने SDM, गांव में खुशी की लहर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत अतरसन पंचायत के मेधु छपरा गांव निवासी मनोरंजन कुमार साह ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मनोरंजन कुमार साह के एसडीएम बनने पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोकी यादव ने अपने समर्थकों के साथ उनका फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मनोरंजन कुमार साह की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनके एसडीएम बनने से पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।