Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: जनता दरबार में जमीनी मामलों की सुनवाई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा प्रखंड अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी मामलों की सुनवाई की गई।जनता दरबार में प्राप्त 15 मामलों में से 12 का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। शेष तीन मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए नोटिस जारी करते हुए उन्हें लंबित रखा गया है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर निष्पक्ष समाधान का प्रयास किया। अंचल अधिकारी ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसका लक्ष्य है कि लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर डीईओ ब्रजेश राज सहित संबंधित फरियादी और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।