Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हाजीपुर में हादसे से बचे तेजस्वी यादव, काफिले में ट्रक की टक्कर से 3 घायल

हाजीपुर, श्रेयांश पराशर |
बिहार के हाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक वाहन को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए जबकि तेजस्वी बाल-बाल बचे।

बिहार के हाजीपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक वाहन को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया पुल के पास देर रात हुआ। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के समय तेजस्वी यादव खुद चाय पीने के लिए एक दुकान पर रुके हुए थे। इसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर काफिले की दो-तीन गाड़ियों में भिड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर तेजस्वी यादव से महज 5 फीट की दूरी पर हुई। अगर ट्रक थोड़ा और करीब होता, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

घायल सुरक्षाकर्मियों की पहचान रामनाथ यादव, ललन कुमार और धर्मवीर कुमार के रूप में की गई है। हादसे के तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने खुद मोर्चा संभाला और सभी घायलों को अपने साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद की देखरेख में इलाज हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पटेढा टोल प्लाजा के पास से ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन यह चिंता की बात है कि इतनी लापरवाही कैसे हो सकती है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं से होती हैं, और इसे रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, और इसी दौरान यह गंभीर हादसा हुआ। हालांकि वे सुरक्षित हैं, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े करती है।