Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ह्यूमा कुरैशी का जलवा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में

फैशन-लाइफस्टाइल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बॉलीवुड अभिनेत्री ह्यूमा कुरैशी ने अपने नए प्रोजेक्ट बयान के साथ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF)में शानदार एंट्री की। खास बात यह रही कि बयान इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के “Discover” सेक्शन में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि फिल्म है। यह फिल्म एक पुलिस प्रोसिजरल थ्रिलर है जिसमें ह्यूमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

ह्यूमा कुरैशी का TIFF रेड कार्पेट लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने मशहूर डिजाइनर Vivienne Westwood का आउटफिट और Radhika Agrawal Studio के ज्वेलरी कैरी किए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स और सिनेमा प्रेमियों दोनों को खूब पसंद आया।

फिल्म बयान की चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा की गंभीर और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों को आगे ला रही है। ऐसे समय में जब बॉलीवुड अक्सर मसाला फिल्मों के लिए पहचाना जाता है, ह्यूमा कुरैशी का यह प्रोजेक्ट भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की कोशिश करता है।

TIFF जैसे प्रतिष्ठित मंच पर जगह पाना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है। बयान का चयन यह साबित करता है कि भारतीय सिनेमा की कहानियाँ और कलाकार दुनिया भर में सराहे जा रहे हैं।