Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

13,430 करोड़ की सौगात के साथ PM मोदी का वादा: 2047 तक विकसित भारत

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आंध्र स्वाभिमान और संस्कृति की धरती है, जिसे अब सही नेतृत्व मिला है। डबल इंजन सरकार में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। पीएम मोदी ने 21वीं सदी को भारत की सदी बताते हुए कनेक्टिविटी परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया।

कुरनूल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लगभग 13,430 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, “हमारा आंध्र प्रदेश स्वाभिमान और संस्कृति की धरती है, साथ ही विज्ञान और नवाचार का केंद्र भी है। यहां असीमित संभावनाएं और युवाओं का अनंत सामर्थ्य है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र को जरूरत थी सही विजन और नेतृत्व की, जो अब एन. चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के रूप में मिला है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है। डबल इंजन की सरकार में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है।

“2047 तक भारत विकसित होकर रहेगा” – पीएम मोदी..... उन्होंने कहा, “आज दिल्ली और अमरावती मिलकर विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जैसा चंद्रबाबू ने कहा, इस गति को देखकर मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में आज़ादी के 100 साल पूरे होने पर भारत विकसित राष्ट्र बन चुका होगा।”

“21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की सदी है” – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “चंद्रबाबू ने बहुत भावना के साथ अपने विचार रखे और मैं विश्वास से कहता हूं कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की सदी होने वाली है।” उन्होंने बताया कि सड़क, बिजली, रेलवे, हाइवे और व्यापार से जुड़ी परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, उद्योग को बल मिलेगा और लोगों का जीवन आसान बनेगा।