Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

24 जून को BJP में शामिल होंगी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। सिवान जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष लीलावती गिरी 24 जून को अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उनके भाजपा में शामिल होने की खबर से जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, लीलावती गिरी लंबे समय से जिले की सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं। जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास एवं जनहित के कई कार्यों को लेकर उनकी पहचान बनी। अब उनके भाजपा में शामिल होने को आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लीलावती गिरी के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के भाजपा में आने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी तथा कई क्षेत्रों में उसका जनाधार बढ़ सकता है। उनके समर्थकों में विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे जिले में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। वहीं, राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनावों से पहले भाजपा की रणनीतिक सफलता के रूप में देख रहे हैं।

24 जून को आयोजित होने वाले सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।