विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को सभी मोर्चों पर पूर्ण युद्धविराम की उम्मीद है। उन्होंने पश्चिम एशिया के सभी पक्षों से अपनी-अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की है।
ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में कहा, “हम सभी मोर्चों पर पूर्ण युद्धविराम की अपेक्षा करते हैं, जिसमें लेबनान, हिज़्बुल्लाह और इज़राइल भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति के लिए प्रतिबद्ध है और पश्चिम एशिया के सभी पक्षों से आग्रह करते है, कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखें, ताकि वार्ता की प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।
ईरान के साथ वार्ता का 60-दिवसीय चरण शुरू
गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को फ्रांस में ईरान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत गुरुवार से 60 दिनों की वार्ता प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य अंतिम समझौते तक पहुंचना है।
सैन्य अभियान रोकने की बात
एमओयू में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से रोकने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इज़राइल ने स्पष्ट किया है कि उसका लेबनान से अपनी सेना हटाने का कोई इरादा नहीं है।







