Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

75 साल के दूल्हे की सुहागरात के अगले दिन मौत

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

75 साल के दूल्हे की सुहागरात के अगले दिन मौत, 40 साल की विधवा से शादी....

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक अजीब घटना सामने आई जब 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 40 वर्षीय विधवा महिला से शादी की और सुहागरात के अगले ही दिन सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्‍टर के पास ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कुछमूछ गांव निवासी संगरू (75) की पत्नी अनारी (65) का निधन एक साल पहले हो गया था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। रिश्तेदारों की सलाह पर जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के बैजा रामपुर निवासी 40 वर्षीय मनभावती से विवाह करने का निर्णय लिया गया। मनभावती के पति की सात साल पहले मौत हो चुकी थी और उसके पहले पति से दो संतान, काजल अंजलि और शिवा हैं। सोमवार को नवरात्रि के अवसर पर रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में संगरू और मनभावती का विवाह हुआ। शादी के बाद वह दोनों बच्चों समेत संगरू के घर आ गईं। रात को पति-पत्नी ने एक ही कमरे में समय बिताया। मंगलवार की सुबह अचानक संगरू की हालत खराब हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें जौनपुर उजाला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की इलाके में खूब चर्चा रही। इस मामले पर थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि “फिलहाल गौराबादशाहपुर थाने पर ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।”