Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Air India Plane Crash: "दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता", भावुक हुए PM मोदी

नेशनल डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया। विमान हादसे में घायल लोगों को यहां इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की। इसके बाद डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी, अस्पताल के C7 वार्ड भी गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।    

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और हृद्य विदारक तरीके से मौतों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संत्पत परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है। वह आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।

वहीं, प्रधानमंत्री ने दूसरे पोस्ट में लिखा, आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

विमान हादसे में 265 लोगों की मौत

गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI 171) विमान टेकऑफ के कुछ मिनट के बाद ही क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि विमान, बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया था। इस हॉस्टल में मौजूद 20 लोगों की भी जान चली गई। कुल 265 लोगों की मौत हो गई।