Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Air India Plane Crash: 'मैं कूदा नहीं था बल्कि...'विश्वास कुमार ने PM मोदी से क्या कहा?

नेशनल डेस्क |

Air India Plane Crash। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में विमान हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। इस विमान हादसे में एकमात्र जिंदा बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार (Vishwash Kumar Ramesh) से भी मुलाकात की। विश्वास ने कहा कि मैं विमान से कूदा नहीं था बल्कि सीट समेत विमान से बाहर आ गया था।

बता दें कि फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई है। लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ने करीब 1.38 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया। 

हादसे के कुछ घंटों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि खून से लथपथ विश्वास कुमार एंबुलेंस की ओर जा रहे हैं। 

भाई से साथ यूके लौट रहे थे विश्वास

विश्वाश कुमार रमेश 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक हैं, जो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। वे अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूके लौट रहे थे। विश्वाश 11A में बैठे थे, जबकि उनके भाई विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे।

हादसे को लेकर विश्वास ने क्या कहा?

विश्वाश ने बताया, उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद एक तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत तेजी से हुआ। हादसे के बाद जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरे चारों तरफ लाशें पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े पड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।"