Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: Tanya Mittal और Amaal Mallik की दोस्ती पर उठे रोमांस के कयास

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 अपने हाई वोल्टेज ड्रामे, झगड़ों और बहसों के लिए जाना जाता है। लेकिन अब यह सीज़न रोमांस के रंग में रंगता नज़र आ रहा है। इसकी वजह बने हैं शो की चर्चित कंटेस्टेंट Tanya Mittal और म्यूज़िक डायरेक्टर Amaal Mallik।

हाल ही में दिखे एपिसोड्स में Tanya और Amaal की नज़दीकियां दर्शकों का खास ध्यान खींच रही हैं। एक तरफ जहां घर में कई सदस्य Tanya का साथ देने से कतराते दिखे, वहीं Amaal ने खुलकर उनका बचाव किया और "गुड फ्रेंड" बताते हुए उनके लिए खड़े रहे। Amaal का यह सख्त और बेबाक अंदाज़ बाकी घरवालों को हैरान कर गया।

खास बात यह रही कि Amaal, जो घर में अपने शख्त और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं, Tanya के सामने बिल्कुल सॉफ्ट और केयरिंग दिखाई दिए। उन्होंने न केवल Tanya को शांत रहने की सलाह दी, बल्कि यह भी माना कि पूरे घर में केवल वही उन्हें कंट्रोल और शांत कर पाती हैं। Tanya ने भी इमोशनल बातचीत में कहा कि भले ही वह खुद पर हमले झेल लेती हैं, लेकिन अगर कोई Amaal पर कुछ कहे तो वह टूट जाती हैं।

दोनों के बीच बढ़ती बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। उनके हाथ थामने और एक-दूसरे के लिए खड़े होने के पलों ने फैंस के बीच रोमांस की संभावना को और हवा दी है। हालांकि Tanya और Amaal इसे दोस्ती बता रहे हैं, लेकिन दर्शकों को इनकी बॉडी लैंग्वेज और केयरिंग अंदाज़ में ‘दोस्ती से आगे’ का इशारा साफ दिखाई दे रहा है।