Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: कुनिका सदानंद ने नेहल चुडासमा को दी चेतावनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

Bigg Boss 19 का ड्रामा अब भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गया है। घर के अंदर की सबसे चर्चित दोस्ती; नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट, अब टूटने के कगार पर दिख रही है। जो दोनों कभी एक-दूसरे से अलग नहीं होते थे, अब एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। इसी बीच, घर की सीनियर कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने नेहल को एक बड़ा अलर्ट दे दिया है।

वीकेंड का वार के बाद हुई बातचीत में कुनिका ने नेहल को साफ तौर पर चेतावनी दी कि वह फरहाना से दूरी बनाए रखे। कुनिका ने कहा, “अगर तुम शो के बाद फरहाना के साथ रहने की सोच भी रही हो, तो मत करना। वो टॉक्सिक है हद से ज़्यादा। तुम उसकी नेगेटिविटी से लड़ते रह जाओगी और तुम्हारा करियर और पर्सनल लाइफ दोनों बर्बाद हो जाएंगे।”

कुनिका का यह बयान उस समय आया जब सलमान खान ने वीकेंड का वार में फरहाना को “अपने दोस्तों को समझदारी से चुनने” की सलाह दी थी। सलमान की इस बात के बाद से फरहाना घर में कुछ दूर और सतर्क नजर आने लगी हैं।

हालांकि, इस चेतावनी के बाद घर का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। एक इमोशनल सीन में फरहाना ने नेहल का हाथ पकड़कर कहा, “मुझे कुछ कहना है… बस मेरा हाथ पकड़ो और हिम्मत से सुनो जो मैं कहने जा रही हूं।” इसके बाद फरहाना ने घोषणा की कि वह अब इस दोस्ती को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।

फैंस के बीच नेहल और फरहाना की यह तकरार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग फरहाना को गलत ठहरा रहे हैं, तो कई फैंस नेहल के साथ सहानुभूति जता रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में इस टूटती दोस्ती का अंजाम क्या होता है।