Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: गौहर खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और टकराव से भरा रहा। नॉमिनेशन टास्क के दौरान सिंगर-कंपोज़र अमाल मलिक और एक्टर अभिषेक बजाज के बीच जबरदस्त बहस हुई, जो हाथापाई की कगार तक पहुंच गई। इस घटना पर पूर्व विजेता गौहर खान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और अमाल पर शारीरिक उकसावे (physical provocation) का आरोप लगाया है।

गौहर खान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा; “किसी की हिम्मत कैसे हुई किसी का चेहरा छूने की? होंठों को लगभग दबा देना? ये साफ तौर पर शारीरिक उकसावा है। क्या ये शो में अलाउड है?” गौहर ने आगे लिखा, “कहां लिखा है कि किसी के शरीर को किसी भी रूप में छूना ठीक है? अब कौन तय करेगा कि ये provocative नहीं था?”

उनके इस ट्वीट पर फैन्स ने भी जोरदार प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने गौहर की बात से सहमति जताते हुए कहा कि अमाल का व्यवहार सीमा लांघने वाला था। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी गौहर का साथ देते हुए लिखा, “अमाल ने जो किया वो बिल्कुल गलत और अनावश्यक था… और बेसिर का बर्ताव भी।”

दरअसल, टास्क के दौरान अमाल ने अभिषेक को ताने मारते हुए पाणीपुरी ऑफर की और कहा, “घर का सारा गंद खा जाता है, ये भी खा ले।” इस पर अभिषेक भड़क गए और बोले, “मुँह पर हाथ क्यों लगाया?” इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बेसिर अली बीच में आए और अभिषेक को शांत करने की कोशिश की।

यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। दर्शक दो हिस्सों में बंट गए हैं — कुछ अमाल को उकसाने का दोषी ठहरा रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि अभिषेक का रिएक्शन भी ज़रूरत से ज़्यादा था।