Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: वीकेंड का वार में अशनूर की स्वीटनस पर उठा सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में शो ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की टीम के साथ शो में पहुंचे और कंटेस्टेंट्स पर जमकर सवाल उठाए। इसी दौरान अशनूर कौर पर बड़ा आरोप लगा।

दरअसल, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने अशनूर को लेकर दावा किया कि उनकी मीठी बातें और सबके साथ स्वीट बर्ताव असली नहीं है, बल्कि एक नकली चेहरा है। तान्या ने सीधा कहा कि अशनूर का यह रवैया बनावटी है और वह अपनी असलियत छिपा रही हैं। इस पर अशनूर ने जवाब दिया कि पसंद-नापसंद होना और किसी बात पर गुस्सा होना अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने साफ कहा कि “अगर कोई मुझसे पंगा नहीं ले रहा, तो मैं क्यों किसी से लड़ूं।”

अक्षय कुमार ने भी इस मौके पर फरहाना और तान्या से सवाल किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि दोनों ने घर में कदम रखते ही अशनूर को निशाना बना लिया है। इससे माहौल और भी गरमा गया।

स्पष्ट है कि बिग बॉस 19 की लोकप्रियता का बड़ा कारण कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसे ही आरोप-प्रत्यारोप हैं। अशनूर पर लगा ‘फेक स्वीटनस’ का आरोप शो में नया मोड़ लाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद अशनूर की यात्रा को कमजोर करता है या उन्हें दर्शकों की सहानुभूति दिलाता है।