Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: अभिषेक बाजाज ने मेकर्स पर साधा निशाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 का हालिया Weekend Ka Vaar एपिसोड इस बार पूरी तरह से तान्या मित्तल के बर्थडे के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया। मेकर्स ने इस दिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। तान्या को उनके पसंदीदा स्वीट्स, जैसे बकलावा और केक के साथ सरप्राइज दिया गया। होस्ट सलमान खान के साथ-साथ गेस्ट्स अभिषेक मल्हान, हर्ष गुझराल और Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के कलाकारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

लेकिन इस पूरे आयोजन से सभी कंटेस्टेंट खुश नहीं थे। कई दर्शकों और कंटेस्टेंट्स का मानना था कि यह बहुत ज्यादा हो गया और एपिसोड उबाऊ लगने लगा। इसी बीच अभिषेक बाजाज ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरे एपिसोड को सिर्फ तान्या के बर्थडे पर डेडिकेट कर दिया गया, जबकि बेसीर, नेहल और नीलम जैसे अन्य कंटेस्टेंट्स के बर्थडे को नजरअंदाज किया गया।

अभिषेक का कहना था, “अरे, पूरा एपिसोड उसके ऊपर बना दिया... बाकी के कंटेस्टेंट्स का क्या? इन्हें भी बर्थडे सेलिब्रेट करने का मौका मिलना चाहिए था। तान्या को यहाँ प्रिंसेस बनाने की क्या जरूरत थी, यह तो शो में एक कंटेस्टेंट है।”

उनकी इस टिप्पणी ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर भी बहस को जन्म दिया। लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि BB19 में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बराबरी का माहौल होना चाहिए।

इस एपिसोड ने साफ कर दिया कि तान्या मित्तल के लिए शो के मेकर्स ने स्पेशल प्लान किया था, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स की भावनाओं को नजरअंदाज करना विवाद का कारण बन गया। अब देखना होगा कि अगले एपिसोड में मेकर्स इस पर क्या रिएक्शन देते हैं।