Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: नेहाल को पसंद हैं बसीर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 के घर में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। गौरव खन्ना का मानना है कि नेहाल चूडासमा को बसीर अली के लिए कुछ फीलिंग्स हैं। वहीं फरहाना भट्ट ने भी उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा, “वो कबूल नहीं करेगी, लेकिन ये सच है।”

लॉन एरिया में हुई बातचीत के दौरान गौरव, फरहाना, मृदुल और प्रणीत आपस में बातें कर रहे थे। गौरव ने कहा कि उन्होंने देखा है कि नेहाल का झुकाव बसीर की तरफ है। फरहाना ने तुरंत पूछा, “वन साइडेड किस तरफ से है?” इस पर गौरव बोले, “मुझे लगता है नेहाल की तरफ से, मैं गलत भी हो सकता हूं।”

फरहाना ने कहा, “वो कभी नहीं मानेगी, पर ये बात सच है। वो तभी मानेगी जब मैं बसीर का फुल स्टॉप लगाऊं।” इस बात पर सब हंसने लगते हैं। वहीं प्रणीत थोड़ा कन्फ्यूज नजर आते हैं, जिस पर गौरव मजाक में कहते हैं, “अरे तू बच्चा है क्या? सब साफ दिखता है।”

गौरव आगे कहते हैं कि वो सिर्फ ऑब्ज़र्वेंट हैं, और सब कुछ उनके सामने ही होता है। फरहाना फिर मुस्कुराते हुए कहती हैं, “तुम 100 परसेंट सही हो।”

अब फैंस के बीच सवाल है कि क्या सच में नेहाल को बसीर पसंद हैं या ये सब घर की गॉसिप है? बिग बॉस 19 का माहौल हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है, और ये चर्चा अब घर की नई हेडलाइन बन चुकी है।