Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19 में बवाल: बसीर ने फरहाना का सामान फेंका पूल में

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 का सफर शुरू हुए अभी केवल एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन घर के अंदर झगड़े और विवादों ने माहौल गरमा दिया है। शो में इस बार सबसे बड़ा हंगामा तब हुआ जब कंटेस्टेंट बसीर अली और फरहाना भट्ट के बीच भिड़ंत इतनी बढ़ गई कि फरहाना का पूरा सामान और बिस्तर ही स्विमिंग पूल में फेंक दिया गया।

दरअसल, जब से फरहाना सीक्रेट रूम से बाहर आई हैं, उनकी किसी न किसी कंटेस्टेंट से बहस और झगड़ा हो रहा है। पहले उन्होंने कुनीका सदानंद से बहस की और अब बसीर अली से उनका बड़ा टकराव हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बसीर, फरहाना से कहते हैं, “आप ऐसे गंदगी मत कीजिए” जिस पर फरहाना पलटकर कहती हैं कि वह उनसे बात तक नहीं करना चाहतीं।

इस बहस के बाद दोनों के बीच झगड़ा और भड़क गया। गुस्से में बसीर ने फरहाना के बिस्तर पर रखा सारा सामान नीचे गिरा दिया और उनका बेडशीट, ब्लैंकेट और मैट सीधे पूल में फेंक दिया। इस हरकत से घर का माहौल और ज्यादा बिगड़ गया और दोनों के बीच जमकर शब्दों की जंग हुई।

शो की शुरुआत में ही इतना बड़ा विवाद होना दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डोज साबित हो रहा है। बिग बॉस के घर में अगले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस लड़ाई का असर नॉमिनेशन और बाकी रिश्तों पर कैसे पड़ता है।