Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19 : सलमान उठाएंगे गौरव और अमाल मलिक के फैसलों पर सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार इस बार और भी रोमांचक होने वाला है। दिवाली की वजह से शूटिंग एक दिन पहले हुई थी, लेकिन अपडेट्स के मुताबिक, शो के होस्ट सलमान खान इस वीकेंड कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने और उनके फैसलों पर सवाल उठाने वाले हैं।

सलमान खान घरवालों को समझाएंगे कि यह शो रिश्तों का है, इसलिए कंटेस्टेंट्स को आपसी रिश्तों को अहमियत देनी चाहिए। वह शहबाज बदेशा से कहेंगे कि उन्होंने रिश्तों को हल्के में लिया और फरहाना भट्ट के साथ उनके व्यवहार में गलतियां हुईं।

इसके अलावा सलमान, अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच हुई लड़ाई पर भी चर्चा करेंगे। अमाल को फटकार लगाते हुए कहा जाएगा कि उन्होंने नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक का मुंह दबाया, जिसके चलते अभिषेक का रिएक्शन आया। शो में इस मौके पर अमाल के पिता डबू मलिक भी आएंगे, जिन्हें देखकर अमाल इमोशनल हो जाएंगे।

सलमान गौरव खन्ना के फैसले पर भी सवाल उठाएंगे। गौरव ने टास्क के दौरान नीलम को चिट्ठी दी थी ताकि सहानुभूति बटोर सकें। जब सलमान घरवालों से पूछेंगे कि ऐसा किसे लगता है, तो मालती, नेहल, बसीर और फरहाना अपना हाथ उठाएंगे।

सलमान अमाल की क्लास भी लगाएंगे और फरहाना की तारीफ करेंगे, साथ ही मालती चहल और नेहल के कपड़ों पर किए गए कमेंट की निंदा करेंगे।

इस वीकेंड का वार और मनोरंजन बढ़ाने के लिए गायक शान, एक्ट्रेस जैस्मिन संडलास, फिल्म ‘थम्मा’ के स्टार कास्ट और गोविंदा की पत्नी सुनीता अहुजा भी शो में मौजूद रहेंगे।