Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: अश्नूर कौर और अभिषेक बजाज के रिश्ते में दरार

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l 

रियलिटी शो बिग बॉस 19 हमेशा से कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, रिश्ते और तकरार को लेकर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में आए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जहां घर की सबसे मजबूत मानी जाने वाली दोस्ती अश्नूर कौर और अभिषेक बजाज में गहरी दरार नजर आ रही है।

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान अश्नूर ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने अभिषेक को नाराज़ कर दिया। उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त अभिषेक को वोट नहीं दिया। अश्नूर का कहना था कि वह गेम में फेयर रहना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने भावनाओं के बजाय टास्क को प्राथमिकता दी। लेकिन अभिषेक को यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में अश्नूर पर चिल्ला दिया। झगड़े के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई और अभिषेक को गार्डन एरिया में अकेले बैठा देखा गया।

इस फैसले ने अश्नूर को भावनात्मक रूप से तोड़ दिया। रोते हुए उन्होंने कहा, "इस घर में वह अकेला इंसान है जिसे मैं दिल से मानती हूं।" उन्होंने अभिषेक से माफी भी मांगी, लेकिन अभिनेता का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा। वहीं, शो में नेहल का कहना है कि अश्नूर यह सब केवल बाहर दर्शकों को दिखाने के लिए कर रही हैं।

फैंस के बीच भी इस प्रोमो को लेकर चिंता बढ़ गई है। दर्शक इस जोड़ी को अब तक बिग बॉस की सबसे क्यूट और सच्ची दोस्ती मानते थे। इतना ही नहीं, घरवालों के बीच भी उनकी बॉन्डिंग को लेकर बातें होती रहती थीं। यही वजह है कि लोग इस तकरार से हैरान हैं।

अब आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अश्नूर और अभिषेक की दोस्ती फिर से पटरी पर लौटेगी या फिर यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा। बिग बॉस का घर जहां रिश्ते बनते हैं, वहीं छोटी-सी गलतफहमी सब कुछ बिगाड़ भी देती है।