Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और बसीर अली में हुई जोरदार भिड़ंत

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ताज़ा एपिसोड पूरी तरह से ड्रामे और विवाद से भरपूर रहा। शो में इस बार घर के कप्तान बने अभिषेक बजाज और कंटेस्टेंट बसीर अली के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। पहले तो फरहाना भट्ट और अभिषेक के बीच बहस हुई, लेकिन मामला जल्द ही बसीर अली और अभिषेक बजाज की तीखी नोकझोंक में बदल गया।

दरअसल, फरहाना ने घर के काम को लेकर कप्तान से सवाल किया, जिस पर अभिषेक गुस्सा हो गए और उन्होंने फरहाना को समझाते हुए कहा कि वह अपना काम सही ढंग से करें और अपना बैड साफ रखें। इसी बात पर बसीर अली बीच में कूद पड़े और कप्तान से बहस करने लगे। बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई।

लड़ाई के दौरान अभिषेक ने बसीर पर टिप्पणी करते हुए कहा ‘थोड़ी लचक तो दिखा’, जिसे सुनते ही बसीर का पारा चढ़ गया और उन्होंने कप्तान पर जमकर बरसना शुरू कर दिया। इसके बाद घर का माहौल काफी गर्म हो गया और बाकी सदस्य भी इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश करते दिखे।

इस पूरे विवाद ने शो में नया ट्विस्ट ला दिया है। दर्शक भी सोशल मीडिया पर अभिषेक और बसीर की इस भिड़ंत पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कप्तान के सपोर्ट में हैं तो कुछ बसीर अली के पक्ष में। साफ है कि बिग बॉस का यह सीजन हर दिन नए ड्रामे और टकराव के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है।