Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: गौहर खान ने अमाल मलिक को बताया 'दोगला'

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते का वीकेंड का वार बेहद धमाकेदार होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। लेकिन खास बात यह है कि बिग बॉस की एक्स-विनर गौहर खान भी इस एपिसोड में नजर आएंगी और उन्होंने शो में आते ही अमाल मलिक पर तीखे वार किए।

दरअसल, बीते दिनों शो में अमाल मलिक की भाषा और उनके रवैये को लेकर काफी विवाद हुआ। सलमान खान पहले भी उन्हें कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि उनकी बातों का असर शो और इमेज दोनों पर पड़ता है। इस बार फिर सलमान खान ने अमाल की भाषा पर सवाल उठाए। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। शो में गेस्ट बनकर पहुंची गौहर खान ने भी अमाल को करारा जवाब दिया। प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गौहर खान कहती हैं – “अमाल, आपको जो कैरेक्टर दिख रहा है, वो बहुत ज्यादा दोगला लग रहा है। और आप किसी के नहीं हैं।”

यही नहीं, गौहर खान ने अपने देवर और शो के कंटेस्टेंट आवेज दरबार को भी समझाया। हाल ही में एपिसोड में आवेज पर यह आरोप लगाया गया था कि वह लड़कियों को सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। जब यह क्लिप आवेज को दिखाई गई तो वे भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े। इस मुद्दे पर गौहर खान ने उन्हें समझाया कि जहां सही हो, वहां बोलना जरूरी है, चुप रहना हमेशा हल नहीं होता।

कुल मिलाकर आज का वीकेंड का वार बेहद ड्रामेटिक और भावनाओं से भरा रहने वाला है। सलमान खान और गौहर खान, दोनों ही घरवालों को उनके असली चेहरे का आईना दिखाते नजर आएंगे। फैंस के लिए यह एपिसोड भरपूर मनोरंजन से भरा होगा।