Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने गुस्से में फरहाना पर फेंका चम्मच

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब एक मामूली बातचीत ने बड़ा रूप ले लिया। फरहाना भट्ट और नीलम गिरी के बीच हुई बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि नीलम अपना आपा खो बैठीं और गुस्से में फरहाना पर चम्मच फेंक दिया।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब फरहाना भट्ट कुनिक्का सदानंद से बातचीत कर रही थीं और उन्होंने “इशारों पे नाचना” जैसी बात कही। नीलम को लगा कि यह टिप्पणी उन पर की गई है। इसी बात से नाराज़ होकर नीलम ने बीच में टोकते हुए फरहाना को “नचनिया” कह दिया। फरहाना ने तुरंत सफाई दी कि उनकी बात का मतलब नीलम से नहीं था, लेकिन तब तक बहस ने तूल पकड़ लिया।

दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई। गुस्से में नीलम ने कहा, “तू औरत ही नहीं है मेरे लिए… तेरे अंदर दिल ही नहीं है,” और चम्मच फेंकते हुए वहां से चली गईं। फरहाना ने भी चुप्पी तोड़ते हुए पलटवार किया, “वो झूठ बोल रही है, ऐसा कुछ नहीं हुआ था।”

बसीर अली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और कहा, “कृपया उसे खाना बनाने दो, बीच में मत बोलो,” लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ। कुनिक्का जब स्थिति को संभालने पहुंचीं, तो फरहाना ने उन पर भी भड़कते हुए कहा, “तुम हमेशा झूठ बोलती हो और बातें तोड़-मरोड़ कर पेश करती हो।”

यह मामूली सी बातचीत पूरे घर में अफरातफरी का माहौल बना गई। रसोईघर में शुरू हुआ झगड़ा पूरे घर में फैल गया और सभी घरवाले इस विवाद में खिंचते चले गए।

तनाव, आरोप और गुस्से से भरा यह एपिसोड अब तक का सबसे विवादित और ड्रामेटिक पल बन गया है। ‘बिग बॉस 19’ का यह झगड़ा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।