Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे के धमाकेदार रोस्ट से गूंज उठा घर

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ इस हफ्ते अपने झगड़ों और ड्रामे के बीच एक हल्का-फुल्का और मजेदार मोड़ लेकर आया। शो के ताज़ा एपिसोड में कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने अपने ह्यूमर से घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने घरवालों के बीच एक स्पेशल फन सेगमेंट “The More Show” पेश किया, जिसमें उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स का मजाकिया अंदाज़ में रोस्ट किया।

प्रणीत लिविंग एरिया में बैठे नज़र आए, जहां उन्होंने सबसे पहले फरहाना भट्ट पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “फरहाना इकलौती ऐसी इंसान है इस घर में कि जब वो किचन में जाती है, तो बाकी सबकी फट जाती है।” इस पर सभी घरवाले ठहाके लगाने लगे। उन्होंने आगे जोड़ा, “लोग उसके खाने से इतने डरते हैं कि उसे चॉपिंग ड्यूटी तक नहीं देते।”

इसके बाद प्रणीत ने शेहबाज़ और बसीर को निशाने पर लेते हुए कहा, “शेहबाज़ ने मुझसे कहा, ‘उससे बात मत करना।’ मैंने पूछा क्यों? तो बोला, ‘वो इधर की चीज़ उधर कर देती है।’ ये वैसे ही है जैसे किसी ने बसीर से कहा हो—‘तू फ्लर्ट मत कर।’” इस पर दोनों हंसी नहीं रोक पाए।

मजाक जारी रखते हुए प्रणीत ने कहा, “इस सीजन में आखिरकार हमें अपना क्यूट कपल मिल गया है—अभिषेक बजाज और अमाल मलिक।” उन्होंने चुटकी लेते हुए जोड़ा, “दान्यूब वाला झगड़ा इसलिए नहीं था कि अमाल वहां सोता है, बल्कि बजाज भी उसके साथ सोना चाहता था।”

उनकी बात सुनकर पूरा घर ठहाकों से गूंज उठा। अभिषेक और अमाल खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। प्रणीत के इस फनी एक्ट ने न केवल घर का माहौल खुशनुमा बना दिया बल्कि दर्शकों को भी खूब हंसी से लोटपोट कर दिया।