Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: सबसे महंगे कंटेस्टेंट बने गौरव खन्ना, फीस ने उड़ाए होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l  

सलमान खान के हिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 को शुरू हुए अभी दो हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन ड्रामा, झगड़े और कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीज़न के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बने हैं टीवी स्टार गौरव खन्ना, जो मशहूर शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए।

खबरों की मानें तो गौरव खन्ना हर हफ़्ते 17.5 लाख रुपये कमा रहे हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ भी जीता था, जिससे उनकी मार्केट वैल्यू और बढ़ गई है। इस फीस के साथ गौरव इस सीज़न के सबसे ज्यादा पेड कंटेस्टेंट बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे शो में शामिल होने वाले आख़िरी प्रतियोगियों में से एक थे, लेकिन फीस के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया।

अगर बिग बॉस के पुराने रिकॉर्ड्स देखें तो विदेशी मॉडल पामेला एंडरसन अब तक सबसे महंगी गेस्ट रही हैं, जिन्हें सिर्फ तीन दिन की मौजूदगी के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। तुलना करें तो गौरव की कमाई प्रतिदिन लगभग 2.5 लाख रुपये बैठती है, जिससे वे बिग बॉस इतिहास के टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं।

इस सीज़न के दूसरे सबसे महंगे कंटेस्टेंट म्यूज़िक कंपोज़र अमाल मलिक बताए जा रहे हैं, जो करीब 1.25 लाख रुपये प्रतिदिन चार्ज कर रहे हैं। वहीं, अवेज़ दरबार और अशनूर कौर लगभग 6 लाख रुपये प्रति हफ़्ता कमा रहे हैं।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 इस बार न सिर्फ़ ड्रामे और झगड़ों बल्कि भारी-भरकम फीस को लेकर भी सुर्खियों में है। दर्शकों की दिलचस्पी अब इस पर भी टिकी है कि इतने पैसे लेने वाले कंटेस्टेंट शो में कितना दम दिखा पाते हैं।