Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: हेयर पैच विवाद पर बसीर अली का सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 का घर इस समय कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और गलतफहमियों से गर्म है। हाल ही में चर्चा तब बढ़ी जब बसीर  अली पर आरोप लगा कि उन्होंने अवेज दरबार के हेयर पैच को लेकर ताना मारा है। लेकिन बसीर अली ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कभी भी अवेज का मज़ाक नहीं उड़ाया। उन्होंने कैमरे के सामने अल्लाह की कसम खाते हुए कहा कि उनका बयान केवल एक डायलॉग था, किसी को नीचा दिखाने का इरादा नहीं था।

बसीर ने समझाया कि "जितनी बंदियां पटा के छोड़ दी हैं" जैसी लाइन्स वह अक्सर मज़ाकिया अंदाज में बोलते हैं, और यह किसी की पर्सनल चीज़ को लेकर कटाक्ष नहीं होता। हालांकि, गौरोव खन्ना ने उन्हें बताया कि अवेज इस टिप्पणी से काफी आहत हुए हैं। इसके बाद बसीर ने न सिर्फ अवेज बल्कि नगमा से भी माफी मांगी।

वहीं, शो के बाहर भी हलचल मची है। खबर है कि शुभी जोशी, जिनका नाम पहले बसीर और अवेज दोनों के साथ जोड़ा जा चुका है, जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो घर के अंदर की समीकरण और दिलचस्प हो जाएंगे।

इसके अलावा, गौहर खान भी घर में आईं और उन्होंने अवेज व अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अमाल को ढोंगी करार दिया और कहा कि वह असल जिंदगी में किसी की परवाह नहीं करते।

फिलहाल बिग बॉस 19 की टीआरपी लगातार बढ़ रही है। अब दर्शकों को इंतजार है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद माहौल कितना बदलता है और किसके रिश्तों में दरार या नई दोस्ती देखने को मिलती है।