Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BJP की पहली लिस्ट: नंदकिशोर बाहर, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें कुल 71 नाम शामिल हैं। सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को एनडीए में 101 सीटें मिली हैं, बाकी सीटों पर अगली सूची में फैसला होगा। इस बार कई बड़े नेताओं के टिकट कटे हैं। पटना साहिब से सात बार के विधायक नंदकिशोर यादव का टिकट कट गया और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया। रीगा से मंत्री मोतीलाल प्रसाद और औराई से रामसूरत राय को भी टिकट नहीं मिला।

स्वास्थ्य मंत्री और एमएलसी मंगल पांडेय को सीवान से उम्मीदवार बनाया गया है। जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू भाजपा में लौटे और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट मिला। खजौली से अरुण प्रसाद को मैदान में उतारा गया है। टिकट कटने पर नंदकिशोर यादव ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। पटना साहिब की जनता ने मुझे सात बार विजयी बनाया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। जो स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”