Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BJP ने चलाया जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद किया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

इस दौरान विधायक ने दरौंदा पिपरा स्थित माँ सरस्वती विवाह भवन एवं रानीबाड़ी भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सम्मानित करते हुए देश के विकास, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, गरीब कल्याण कार्यक्रमों तथा किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। लोगों ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का समर्थन किया।

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, अरुण भारती, बजरंगबली सिंह, विवेक सिंह, वरुण तिवारी, पप्पू पासवान, अंबिका गिरि, रामकृष्ण सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, रामकिशुन सिंह, कृष्णा कुशवाहा, हरिकिशोर गुप्ता, अशोक सिंह, मंटू तिवारी, गोलू गिरी, विक्रमा पंडित, संतोष ठाकुर, कैप्टन बी.के. सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अभियान के माध्यम से भाजपा ने गांव स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया।