Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट, सऊदी से लौटते ही कुर्बान गिरफ्तार

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

मुजफ्फरनगर के कुल्हाड़ी गांव के कुर्बान उर्फ अल्तमस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सऊदी अरब में रहते हुए यह फोटो पोस्ट की थी। भारत लौटने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, युवक सऊदी में नौकरी करता था। वहीं से उसने CM योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। शिकायत पर जांच शुरू हुई तो पता चला कि वह विदेश में है। जैसे ही रविवार को वह भारत लौटा, पुलिस ने उसे धर दबोचा। 28 सितंबर को चरथावल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुल्हाड़ी निवासी कुर्बान उर्फ अल्तमस ने मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर वायरल की है। इस पर धारा 353(2) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।

भारत लौटते ही गिरफ्त में आए कुर्बान ने पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगी।
सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया, “CM सर की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रूप से पोस्ट की गई थी। सूचना का संज्ञान लेते हुए अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।”

उन्होंने कहा, “कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कोई भी व्यक्ति जो कानून विरोधी कार्य करेगा या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। समाज के सौहार्द को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”