Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Delhi Bomb blast: i-20 कार के मालिक सलमान हिरासत में, पूछताछ जारी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है. विस्फोट में इस्तेमाल हुई जिस i-20 कार से धमाके की बात कही जा रही है, वह एक सलमान नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जाती है. दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच अब तेज़ हो चुकी है. धमाके में उपयोग होने की आशंका वाली i-20 कार सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए कार मालिक सलमान को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

पूछताछ के दौरान सलमान ने बताया कि उसने यह कार आगे किसी और को बेच दी थी. यह HR नंबर की गाड़ी है, जिसका रजिस्ट्रेशन 2014 में गुरुग्राम के पते पर हुआ था. सफेद रंग की इस कार में सीएनजी किट लगी हुई थी.

RTO रिकॉर्ड्स के आधार पर कार की बिक्री और ट्रांसफर की कड़ियां जोड़ने की कोशिश हो रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ब्लास्ट के समय कार किसके कब्जे में थी और मौजूदा वास्तविक मालिक कौन है.

पुलिस की कोशिश है कि कार के वर्तमान मालिक की सही पहचान सामने आ सके, ताकि धमाके की साजिश और इसमें शामिल असली जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके.