Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

FWICE की कार्रवाई से रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर  l

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच वह एक नए विवाद में फंस गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने फिल्म ‘डॉन 3’ से उनके कथित तौर पर बाहर होने के मामले में उनके खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ जारी किया है। इस फैसले के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है और रणवीर के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

FWICE का यह कदम किसी कानूनी बैन की तरह नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों को संबंधित कलाकार के साथ काम नहीं करने की सलाह दी जाती है। चूंकि बॉलीवुड की शूटिंग और प्रोडक्शन व्यवस्था बड़े स्तर पर इन कर्मचारियों पर निर्भर करती है, इसलिए ऐसे निर्देश किसी भी फिल्म के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इससे किसी अभिनेता पर फिल्मों में काम करने की कानूनी रोक नहीं लगती।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ के निर्माताओं के बीच मतभेद को लेकर यह विवाद बढ़ा। फिल्म को सपोर्ट कर रही एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से प्री-प्रोडक्शन में हुए खर्च के मुआवजे के तौर पर करीब 45 करोड़ रुपये की मांग की है। FWICE ने यह भी दावा किया कि अभिनेता को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

वहीं, रणवीर सिंह की टीम ने पूरे मामले पर संयमित प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि रणवीर इस विवाद को सार्वजनिक रूप से बढ़ाना नहीं चाहते और उनका मानना है कि पेशेवर मतभेदों को आपसी सम्मान और समझदारी के साथ निजी तौर पर सुलझाया जाना चाहिए।

रणवीर सिंह फिलहाल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में जय मेहता के निर्देशन में बन रही ‘प्रलय’ शामिल है। इसके अलावा निर्देशक आदित्य धर के साथ भी वह एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इंडस्ट्री की नजर अब इस बात पर टिकी है कि ‘डॉन 3’ विवाद का समाधान कब और कैसे निकलता है।