Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

GST पर फिर राहत, टैक्स और घटाने के संकेत: PM मोदी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी की दरों में कटौती कर जनता को राहत पहुंचाई है। पीएम मोदी ने नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में कहा कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, टैक्स और घटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 में एक लाख रुपये की खरीद पर 25 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था, जो अब घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है।

हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए जीएसटी की दरों में कमी की थी। नई दरें सोमवार, 22 सितंबर से लागू हो चुकी हैं। इस कदम के बाद पीएम मोदी ने एक और खुशखबरी का संकेत दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था और मजबूती की ओर बढ़ेगी, टैक्स को और कम किया जाएगा। उन्होंने जीएसटी की दरों में आगे और कटौती के भी संकेत दिए।

जानिए क्या बोले पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में एक लाख की खरीद पर लगभग 25 हजार रुपये टैक्स लगता था। अब यह टैक्स घटकर केवल 5-6 हजार रुपये रह गया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले की विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी जनता से झूठ बोल रहे हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने भारत के नागरिकों की आय और बचत दोनों बढ़ाई हैं। हम यहीं नहीं रुकेंगे। जैसे-जैसे हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, टैक्स में और कटौती होती रहेगी। जीएसटी सुधारों की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

'हमें किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं'

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की वकालत भी की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश को दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पीएम ने कहा कि भारत अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और अब अपने विकास के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भारत आने वाले दशक की नींव मजबूत कर रहा है। बदलते दौर में अगर कोई देश दूसरों पर निर्भर रहेगा तो उसे अपनी प्रगति से समझौता करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दुनिया भले ही अनिश्चितताओं और चुनौतियों से जूझ रही हो, लेकिन भारत मजबूती से आकर्षक विकास कर रहा है।