Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Honeymoon Murder Case: आकाश और आनंद ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से किया इनकार

नेशनल डेस्क,नीतीश कुमार |

Meghalaya Honeymoon Murder Case: आकाश और आनंद ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से किया इनकार, जांच में नया मोड़

मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की शुरुआती स्वीकारोक्ति में सहायता करने वाले दो आरोपियों ने अब अपने बयान दोहराने से इनकार कर दिया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या में मदद करने के आरोपी तीन में से दो आरोपियों आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी  ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के दौरान पूर्व में दिए गए अपने बयानों को दोहराने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, जब गुरुवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया, तो उन्होंने चुप्पी साधे रखी और कोई बयान नहीं दिया।

शिलांग शहर के एसपी और विशेष जांच दल (SIT) के प्रमुख हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने पुष्टि की कि हालांकि पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी, लेकिन उन्होंने आधिकारिक रूप से गवाही देने से इनकार कर दिया। खारकोंगोर ने एनडीटीवी को बताया, "पुलिस के सामने दिया गया बयान अदालत में मान्य नहीं होता। कानूनी मान्यता सिर्फ मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान को ही होती है। हालांकि, हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और हम फॉरेंसिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

इन दोनों के अलावा, विशाल सिंह चौहान ने भी कथित तौर पर सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या में मदद की थी।

मूल रूप से इंदौर की रहने वाली 24 वर्षीय सोनम और 29 वर्षीय राजा ने 11 मई को विवाह किया था। हालांकि, सोनम का संबंध पहले से ही राज से था, जो उनके पारिवारिक व्यवसाय में एकाउंटेंट के रूप में कार्य करता था।

विवाह के बाद, यह जोड़ा हनीमून मनाने मेघालय गया था। 23 मई को नोंग्रियाट गांव स्थित होमस्टे से चेक-आउट करने के बाद वे लापता हो गए। राजा का शव 2 जून को बरामद हुआ, जबकि सोनम कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश में पाई गई। 8 जून को उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके तुरंत बाद आकाश, आनंद और विशाल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। बाद में राज को भी हिरासत में ले लिया गया।