Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

JAMUI:एम्बुलेंस का तेल खत्म होने से मरीज की मौत मामले में अब डीएम ने FIR दर्ज कराने का दिया आदेश

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना, इलाज के लिए जमुई से पटना लाए जा रहे एक मरीज की बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस का तेल खत्म हो जाने से हुई मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग और जमुई के जिलाधिकारी ने काफी गंभीरता से लिया है। जमुई के जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने नियमानुसार सभी संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने का आदेश जारी किया है।

इधर, मामले में जमुई के सिविल सर्जन-सह-जिला स्वास्थ्य समिति के सचिव ने एम्बुलेंस सेवा प्रदाता एलेंसी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के क्लस्टर लीडर से इस मामले में तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है। साथ ही पूछा गया है कि इस अतिगंभीर लापरवाही के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। 

बता दें कि कई समाचार पत्रों के माध्यम से शुक्रवार को यह खबर प्रकाशित हुई थी कि इलाज के लिए जमुई से पटना लाए जा रहे एक मरीज की रास्ते में ही एम्बुलेंस का तेल खत्म हो जाने से मौत हो गई। मरीज के परिजनों के अनुसार 75 वर्षीय धीरज रविदास की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी। पहले झाझा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि सिकंदरा के समीप एम्बुलेंस का तेल खत्म हो गया और वाहन बीच सड़क पर खड़ा हो गया। चालक द्वारा तेल लाने में देरी होने के कारण भीषण गर्मी के बीच मरीज की हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दोनों स्तरों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।