Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

LPG सिलिंडर न मिलने से नाराज पत्नी ससुराल छोड़ मायके गई

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

ग्रेटर नोएडा। रसोई गैस सिलिंडर की कमी एक परिवार में घरेलू विवाद का कारण बन गई। रबूपुरा क्षेत्र के भुन्नातगा गांव में गैस खत्म होने और नया सिलिंडर न मिल पाने से नाराज एक महिला अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई। इस घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले करीब एक सप्ताह से गैस खत्म होने के कारण लकड़ी और उपलों से खाना बना रही थी। परिवार का आरोप है कि पति द्वारा समय पर नया एलपीजी सिलिंडर न ला पाने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

बताया जाता है कि महिला के पति विनेश रबूपुरा इलाके में एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करते हैं। दोनों की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

परिवार के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले घर में रसोई गैस समाप्त हो गई थी। इसके बाद विनेश कई बार गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए गया, लेकिन क्षेत्र में गैस की कमी होने के कारण उसे नया सिलिंडर नहीं मिल पाया।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। महिला का कहना था कि वह अब लकड़ी और उपलों से खाना बनाकर घर का काम नहीं कर सकती और जल्द से जल्द गैस सिलिंडर की व्यवस्था की जाए।

बताया जाता है कि विवाद के दौरान महिला ने स्पष्ट कह दिया था कि यदि घर में रसोई गैस सिलिंडर नहीं आया तो वह ससुराल छोड़कर मायके चली जाएगी। इसके बावजूद पति के मजदूरी पर चले जाने और गैस की व्यवस्था न होने से वह नाराज हो गई।

सोमवार को महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई और यह भी कहा कि जब तक घर में रसोई गैस की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक वह वापस ससुराल नहीं लौटेगी। घटना के बाद से गांव में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।