लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय के जरती माई मंदिर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास व जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, शतायु व विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि को ले सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ आचार्य संजय तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजा अर्चना किया।
राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण, सुशासन व भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में सनातन व संस्कार की रक्षा हो रही है। 12 वर्षों में देश का गली से लेकर सीमा तक विकास हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरा विश्व देश का लोहा मान रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश की शांति व समृद्धि वापस आई है। अब बिहार भी विकास का रफ्तार पकड़ चुका है। मौके पर जदयू नेता प्रो अभय कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, शशिकांत तिवारी, जितेंद्र सिंह, मोहन कुमार पद्माकर, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, राहुल सिंह, शैलू यादव, शक्ति शरण सिंहा, डॉ संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग थे।







